वाराणसी
वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर को अभिनव रत्न 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वाराणसी की अग्रणी सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच रामनगर द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित त्रिलोकी प्रसाद का भी सम्मान किया गया।
अभिनव विचार मंच रामनगर के अध्यक्ष अमूल्य चन्द्र सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया, जबकि जगदीश सिंह ने मोमेंटो और नुरुल शेख एवं सपन सिन्हा ने अंग वस्त्रम दिया।
संस्था हर वर्ष अभिनव रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड रामनगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदान करती है।
कार्यक्रम में डॉ राम आसरे सिंह, अजय प्रताप “सुरेश”, सपन सिन्हा, प्रियांशु वर्मा, सुनील मालाकार, मंजीत सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, प्रेम सिन्हा, अब्दुल सत्तर, लक्ष्मेशवर शर्मा, रूपेन्द्र पाण्डेय “पम्मू”, डॉ मुनीर, पार्थ सिन्हा, सौरभ पाल, शुभम सिन्हा, अनुराग पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सात्विक भोज का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 120
Users This Year : 24062
Total Users : 36655
Views Today : 242
Total views : 72058