संकटमोचन, महुवरिया और पुरानी दशमी में सीसी सड़क निर्माण का नपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों में संकटमोचन, महुवरिया और पुरानी दशमी में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत पूजन अर्चन के बाद फीता काट कर लोकार्पण किया। संकटमोचन वार्ड के रैदानी कॉलोनी, महुवरिया वार्ड के आफिसर्स कॉलोनी और पुरानी दशमी वार्ड के पंचों देवी रोड पर गली में सीसी सड़क और नाली निर्माण हुआ है।

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि ऑफिसर्स कॉलोनी में तालाब का पानी लोगो के घरों में जा रहा था, निरीक्षण के दौरान यहां के स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर अवगत कराया था।

सड़क निर्माण होने से कॉलोनीवासियों को इस समस्या से निजात मिली है। इसी तरह नगर के रैदानी कॉलोनी और पंचों देवी रोड गली में सीसी सड़क का निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया गया है। जनता को राहत देने और शहर की सड़कों को सही करने का मेरा प्रयास रहता है। इस नाते मेरे द्वारा पिछलो दिनों मुख्यमंत्री जी और शासन में अवगत कराया गया था। मुझे पूरा विश्वास है कि नगर की सड़के धीरे धीरे सुधरनीं सही हो जाएंगी।

इस मौके पर महिला आयोग सदस्य नीलम प्रभात, प्रभात जी, सभासद हुकुम मौर्य, सूरज सोनकर, दशरथ मार्या, संत कुमार मौर्य, वसंत लाल मौर्य, सूरज मौर्या, राजन, मनोज, अनुराग श्रीवास्तव, मंजू मौर्या मण्डल उपाध्यक्ष, सभासद पति राजेश सोनकर, अमित चंदेल, सत्यम, भगवानदास, सुजीत, संजय, राजाबाबू रत्ना, पंकज सोनकर, संदीप, विनोद, सभासद पति अजय मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, ऋषि सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।