” स्वच्छ गंगा का संदेश लेकर गंगोत्री से गंगासागर जा रही ‘अखण्ड गंग ज्योत’ यात्रा पहुंची गंगा द्वार “

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है , स्वच्छ गंगा का संदेश लेकर गंगोत्री से गंगासागर तक रन फॉर गंगा रोलर स्केट्स के माध्यम से करते हुए काशी की बेटी सोनी चौरसिया के नेतृत्व में सनातनी गंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित अखंड गंग ज्योत यात्रा गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर पहुंची।

ललिता घाट पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में टीम ने मां गंगा की आरती उतारकर स्वच्छता का संकल्प लिया । यह यात्रा 8 मार्च – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को शुरू हुई है जो रोलर स्केट्स के माध्यम से विभिन्न शहरों-कस्बों, गांवों में लोगों को गंगा की सफाई और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक करते हुए 3 अप्रैल को गंगासागर तक जाएगी ।

इसी कड़ी में काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे टीम के साथ यात्रा दल ने स्थानीय नागरिकों श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों के साथ गंगा स्वच्छता की अलख जगाई। गंगा तट की स्वच्छता की गई । लोगों से गंगा किनारे जिंदगी न करने का आवाह्न किया गया ‌। सनातनी गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार आयोजन के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे । अखंड गंग ज्योत यात्रा का स्वागत करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि ” गंगा बचाओ – खुशहाली लाओ” गंगा की साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के लक्ष्य को इस यात्रा के माध्यम से रखा गया है।

इस दौरान लोगों से संवाद किया जाएगा और उन्हें गंगा नदी की महत्ता बताते हुए जलीय जीव जीवन के संरक्षण और उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी‌। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से गंग ज्योत यात्रा का नेतृत्व कर रहीं सोनी चौरसिया, नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, कैप्टन प्रवीण कुमार, राजेश डोंगरा, विवेक डोंगरा प्रशांत स्केट्स दल के सदस्य मौजूद रहे ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।