वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर जानलेवा फायरिंग के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के करीब तीन सप्ताह बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। तंग आकर परिवार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
पीड़िता सुमन यादव ने बताया कि 7 मार्च 2026 की रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और उनके इकलौते बेटे गोविंद यादव को निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग की। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
पीड़िता ने बताया कि घटना के अगले ही दिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में आर्यन पांडेय, गोलू यादव, आनंद (आंचल) यादव, विशाल साहनी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276