प्रतापगढ़ चन्दौली प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो पीसीएस अधिकारियों के बीच का निजी विवाद कानूनी जंग में बदल गया। चंदौली में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने उनके पति, पीडीडीयू नगर में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रतापगढ़ के महिला थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
20 करोड़ दहेज की मांग, लाखों की वसूली के आरोप
एफआईआर के मुताबिक, साल 2020 में हुई इस शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पहले 20 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 15 करोड़ और फिर 5 करोड़ तक लाया गया। पीड़िता के परिवार का दावा है कि उन्होंने 10 लाख रुपये बैंक खाते में, 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवर और करीब 7 लाख का अन्य सामान दिया, लेकिन प्रताड़ना थमने का नाम नहीं लिया।
नपुंसकता, मारपीट और हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप
मामले में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि एसडीएम अनुपम मिश्रा जन्मजात नपुंसक हैं। जब भी इलाज या संतान की बात उठाई गई, तो दिव्या ओझा के साथ मारपीट की गई। एफआईआर में गला दबाकर हत्या की कोशिश, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे संगीन आरोप भी शामिल हैं।
ससुराल के 5 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में पति अनुपम मिश्रा के साथ उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा और बहनें पूजा पांडेय व प्रीति पांडेय को नामजद किया है।
जांच शुरू, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब कानूनी मोड़ ले चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला अब सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हाई-प्रोफाइल केस बन चुका है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498