वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 की रात करीब 11:00 बजे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में निगरानी के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार टीम के बिहार जाने वाली गाड़ी संख्या 22 588 बनारस-सियालदह एक्सप्रेस में जांच के दौरान संदिग्ध सामान बरामद किया।
तलाशी लेने पर कुल 36. 125 लीटर अंग्रेजी शराब गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित कीमत 18.890 रुपए बताई गई है। बरामद शराब में 35 बोतल 8PM,(750ML,).3 बोतल रॉयल स्टेट, 375ML.1 बोतल इंपिरियल ब्लू .750ML. और कैन किंगफिशर बियर शामिल है।
मौके से धनु कुमार उम्र 28 वर्ष, पुत्र संजय राय निवासी भटगांव थाना बाढ़ जिला पटना. बिहार. को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में पता चला कि वह शराब बिहार ले जाने के फिराक में था।
आरपीएफ पोस्ट बनारस पर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को बरामद शराब. भारत और लिखित तहरीर के साथ जीआरपी वाराणसी कैंट को सुपुर्द कर दिया गया।
जीआरपी ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 53
Users This Year : 17016
Total Users : 29609
Views Today : 107
Total views : 58692