(21 सितंबर 2025 ) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा, इसके 15 दिन पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था जिसे भारत में देखा गया था। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु और केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं। ग्रहण के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित हो जाता है।
रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण है इससे पहले 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। अब 21 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से ग्रहण शुरू हो जाएगा। जो रात के लगभग 03 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण करीब 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा।
ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11 बजे से शुरू होगा। भारत में इस समय रात होगी जिसके चलते इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है।सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। परंतु इस ग्रहण को अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।











Users Today : 91
Users This Year : 17875
Total Users : 30468
Views Today : 180
Total views : 60435