वाराणसी
वाराणसी के न्यायालय परिसर में शिष्टाचार और पदानुक्रम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) वीरेंद्र कुमार सोनकर एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं।इस बार मामला सीधे कोर्ट परिसर से जुड़ा है, जहां उन पर अभियोजन अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।
अभियोजन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने इस संबंध में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को लिखित शिकायत देकर SHO के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में SHO के व्यवहार को न केवल अमर्यादित बताया गया है, बल्कि इसे न्यायिक गरिमा के खिलाफ भी माना गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 को वाराणसी कोर्ट के एसीजेएम न्यायालय-06 में कार्यरत अभियोजन अधिकारी अंकित कुमार सिंह अपने निर्धारित स्थान पर बैठकर अभियोजन से संबंधित पत्रावलियों का अध्ययन कर रहे थे। इसी दौरान चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर न्यायालय कक्ष में पहुंचे।
शिकायत के मुताबिक, SHO सीधे अभियोजन अधिकारी की कुर्सी के पास पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के अभियोजन अधिकारी अंकित कुमार सिंह से एक केस की फाइल मांगने लगे।
जब अभियोजन अधिकारी ने उन्हें फाइल देने से पहले थोड़ा इंतज़ार करने को कहा, तो SHO भड़क गए और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
रिपोर्ट – रोशनी











Users Today : 116
Users This Year : 23907
Total Users : 36500
Views Today : 271
Total views : 71768