राष्ट्रपति के आगमन पर काशी प्रान्त से अयोध्या पहुंचे संघ के कार्यकर्ताओं ने कारसेवकपुरम में किया आद्य सरसंघचालक प्रणाम*
*अयोध्या।* शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्ततन द्वारा समाज का प्रबोधन ही संघ संस्थापक के उद्देश्यों का प्रकटीकरण है। आद्य सरसंघचालक परमपूज्य डॉ0 केशव बलिराम हेडगेवार जी के जयन्ती दिवस पर हिन्दू समाज को संघ के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर करना ही स्वयंसेवकों का कर्तव्य है। उक्त विचार अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव में काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश कुमार जी ने कही।
ज्ञात हो कि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में आयोजित भारत के माननीया राष्ट्रपति महोदया के आगमन पर वहां एकत्र काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं ने वर्ष प्रतिपदा के अवसर परआद्य सरसंघचालक प्रणाम का आयोजन उक्त परिसर में किया। प्रान्त प्रचारक ने आगे कहा कि हिन्दू संस्कृति और सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता है। हमारी कालगणना एवं ज्ञान—विज्ञान भी विश्व में सर्वोत्तम रही है। भारतीय नववर्ष के दिन ही पूजनीय डाक्टर साहब का जन्मदिवस होता है। जिनके विचारों का मूर्त अधिष्ठान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। वर्तमान में समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघ कार्य का विस्तार हुआ है। उत्सव में प्रमुख रूप से काशी प्रान्त के माननीय संघचालक अंगराज जी, प्रान्त कार्यवाह मुरलीपाल जी, सह प्रान्त कार्यवाहद्वय प्रो0 राकेश तिवारी एवं प्रो0 रासबिहारी जी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त के सभी कार्यकर्ता एवं विविध आनुषांगिक संगठनों के प्रान्तीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 99
Users This Year : 23890
Total Users : 36483
Views Today : 250
Total views : 71747