चन्दौली मुगलसराय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के डॉग स्क्वायड के सदस्य ‘जैकी’ को 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त कर दिया गया है। डीडीयू नगर स्थित आरपीएफ रिजर्व लाइन में एक विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
जैकी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उसकी तीव्र सूंघने की क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के कारण आरपीएफ को पूर्व मध्य रेलवे सहित विभिन्न रेलवे ज़ोनों में चोरी की घटनाओं को सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता मिली।
रेलवे के मामलों के अतिरिक्त, जैकी ने चंदौली जिले की स्थानीय पुलिस की भी कई मामलों में सहायता की। चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

जैकी ने अखिल भारतीय आरपीएफ प्रतियोगिता में तीन बार भाग लिया, जहाँ उसने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया और विभाग का गौरव बढ़ाया।
विदाई समारोह में आरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने जैकी को सैल्यूट कर उसकी सेवाओं को याद किया। आरपीएफ परिवार ने अपने इस वफादार साथी को भावभीनी विदाई दी, और उसकी सेवाओं को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।
सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि आरपीएफ डॉग जैकी ने 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ली है। उन्होंने जैकी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उसने ऑल इंडिया आरपीएफ कंपटीशन में तीन बार भाग लिया और पूर्व मध्य रेल सहित अन्य रेलवे ज़ोनों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जैकी ने चंदौली जिले की पुलिस को भी चोरी के मामलों में कई बार सहयोग किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 50
Users This Year : 16893
Total Users : 29486
Views Today : 134
Total views : 58489