चंदौली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में कुल 93 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
पहली कार्रवाई सदर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से की। टेंगरा मोड़ से बिहार ले जाई जा रही एक पिकअप वाहन से 55 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। तस्करों ने गांजे की इस खेप को चिप्स और बिस्कुट के पैकेटों के बीच छिपा रखा था।
दूसरी कार्रवाई में मुगलसराय पुलिस टीम को गोधना बाईपास पर सफलता मिली। यहां एक टाटा मैजिक वाहन से 38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस खेप को मोबिल के ड्रमों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में डीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 98
Users This Year : 16941
Total Users : 29534
Views Today : 200
Total views : 58555