अब आधुनिक और नए स्वरूप में दिखेंगे वाराणसी के 6 थाने

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी,17 मार्चः

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति को धरातल पर उतारने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि योगी सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण और उनके लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।

पुराने और जर्जर हो चुके थानों की जगह वाराणसी के कुल 6 थानों को आधुनिक प्रशासनिक भवन की सौगात जल्द मिलने जा रही है। इन भवनों के निर्माण से न केवल पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से संपर्क करने में अधिक सुविधा होगी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिले में 6 थानों (शिवपुर, फूलपुर, लालपुर पांडेयपुर, मिर्जामुराद, राजातालाब और बड़ागांव) के प्रशासनिक भवन का निर्माण भूतल प्लस दो मंजिला भवन के रूप में किया जा रहा है। इन आधुनिक भवनों में पुलिसकर्मियों की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। आगंतुकों के लिए विजिटर रूम और शिकायत कक्ष भी बनाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुना और उनका समाधान किया जा सके। महिला सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान रखा गया है। सभी 6 थानों के निर्माण की लागत लगभग 2922.77 लाख रुपये है।

थानों में होंगी यह सुविधाएं
एसएचओ कक्ष, सब-इंस्पेक्टर कक्ष, हेड कांस्टेबल कक्ष, जवानों के लिए बैरक, स्टाफ रूम, विजिटर रूम, शिकायत कक्ष, महिला रेस्ट रूम, महिला हवालात, पुरुष हवालात, मालखाना, कंप्यूटर सर्वर रूम, डायल 112 कक्ष, मीटिंग हॉल, किचन, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, रिक्रिएशन रूम, इंटेरोगेशन रूम आदि।

प्रत्येक थाने का निर्माण लगभग 2582.77 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। थानों का निर्माण अगस्त, सितंबर 2026 तक पूरा होगा। सीएम योगी के मुताबिक मजबूत कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल का सशक्त और सुविधाजनक होना जरूरी है। इसी सोच के साथ प्रदेश में लगातार थानों का आधुनिकीकरण और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।

वर्जन
पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और अक्सर उन्हें लगातार कई घंटों तक काम करना पड़ता है। ऐसे में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आरामदायक सुविधाएं मिलने से उनके कार्य करने की क्षमता और मनोबल दोनों बढ़ेगा आधुनिक भवन बनने से पुलिसकर्मियों को न केवल काम करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि उन्हें आवश्यक आराम की सुविधाएँ भी मिल सकेंगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।