भदोही नगर के मर्यादपट्टी में स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोशिएशन (एकमा) के द्वारा रविवार को सामुहिक दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।
जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक दिखीं। काफी संख्या में मुस्लिमो के साथ ही हिंदू भाई भी शामिल हुए। जहां पर रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली, कालीन कारोबार में खैरोबरकत और देश में अमन-चैन की दुआ हुई।
सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के कालीन निर्यातकों ने शिरकत की।
सभी लोग इफ्तार के लिए एक ही दस्तरख्वान पर बैठकर मगरिब की अजान का इंतजार करते रहे। जैसे ही 6 बजकर 8 मिनट पर मगरिब की अजान हुई। वैसे ही रोजेदारों ने खजूर खाकर और पानी पीकर रोजा खोला। रोजेदारों के साथ ही हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार किया।
वहीं पर मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने दोनों हाथों को बारगाह-ए-परवरदिगार में फैलाकर मुल्क की तरक्की, खुशहाली व अमन-चैन कायम रखने के साथ ही साथ कालीन कारोबार में खैरोबरकत की दुआएं मांगी।
इस दौरान एकमाध्यक्ष मो.रजा खां व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष एकमा द्वारा रमजान के महीने में सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करने की परंपरा चली आ रही है। उसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सामुहिक रोजा इफ्तार से आपसी भाईचारा और सौंदर्य मजबूत होता है।
इस मौके पर विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, अरशद वजीरी, जयप्रकाश गुप्ता, आरके बोथरा, हाजी इश्तियाक खां अच्छू, हाजी अब्दुल बारी अंसारी, एजाज अंसारी, परवेज अंसारी, शाहकार अंसारी, श्रीराम मौर्य, फजल वजीरी, शमीम अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट – फारुक जाफरी










Users Today : 35
Users This Year : 10693
Total Users : 23286
Views Today : 44
Total views : 45705