रोड निर्माण में कितने हैंड पंप हुऎ नदारत, हैंड पंप लगाने की उठाई मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली  सकलडीहा क्षेत्र के टीमिलपुर ग्राम सभा तथा नागेपुर ग्राम सभा के बीच रोड निर्माण के दौरान कंपनी द्वारा न जाने कितने हैंडपंप को हटाने का कार्य किया गया। परंतु रोड निर्माण हो जाने के बाद भी अभी तक कितने हैंडपंप किन स्थानों पर लगाए गए हैं उनकी कोई भी समुचित जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है।

इन बातों को लेकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मांग किया है कि रोड निर्माण के पश्चात जितने भी हैंड पंप अभी तक ग्राम सभाओं से हटाए गए हैं उन सभी हैंडपंपों को उच्च स्थान पर कंपनी द्वारा लगाए जाने का निर्देश जारी किया जाए। क्योंकि गर्मी का सीजन प्रारंभ होने वाला है और ऐसे में लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है।

जहां पहले इन हैंड पंप के कारण लोगों की आवश्यकता पूर्ण हो जाती थी। परंतु वर्तमान में दर्जनों पंप कंपनी द्वारा रोड निर्माण के दौरान हटा दिए गए हैं। परंतु अभी तक कहीं भी हैंडपंप की बोरिंग करते हुए कंपनी को नहीं देखा गया। जिससे ग्रामीणों में अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होने पर पीने के पानी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका जाहिर हो रही है।

इस संबंध में जब कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया गया तो उन्होंने बताया कि ना ही कोई हैंडपंप हटाया गया है और ना ही कोई हैंडपंप लगाने का कार्य किया गया है। वही मंदिर के गेट तथा अन्य मुद्दों पर जब जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि इन सब के बारे में समिति से जानकारी प्राप्त कर लीजिए।

वही जब ग्राम पंचायत अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग 7 से 8 हैंडपंप ग्राम सभा से हटाए गए हैं। परंतु अभी तक कंपनी द्वारा कोई भी हैंड पंप लगाने का कार्य पूर्ण नहीं किया गया। इसी के साथ दुर्गा माता मंदिर के समीप भी कंपनी द्वारा कई कार्य अधूरे छोड़े गए हैं।

वहीं कुछ कार्य में गुणवत्ता भी मानक अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में कंपनी को अधिकारियों द्वारा निर्देश देना अति आवश्यक प्रतीत होता है, कि कंपनी के कर्मचारी जल्द से जल्द इन हैंड पंपों को ग्राम सभा के अंतर्गत उचित स्थान पर लगाने कार्य सुनिश्चित करें। जिससे गर्मी का सीजन प्रारंभ होने पर लोगों को पानी के लिए दर-दर भड़काने की आवश्यकता ना हो।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।