रमज़ान के मुबारक महिने में रोजेदार की सहरी और इफ्तार के लिए काफी मुश्किल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिडिल ईस्ट युद्ध में देश भर में गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गया है हर कोई गैस के लिए जूझ रहा हैं पुर्व मिडिया प्रभारी वसीम अहमद ने बताया कि रमज़ान के महिने में सुबह 3 बजे उठकर सहरी बनानें के लिए महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गैस ना मिलने से सहरी एवं इफ्तारी बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

देश भर में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है और अधिकारी एवं तमाम मौजूदा सरकार में बैठे मंत्री कहते हैं गैस की कोई कमी नहीं है अगर गैस कि कमी नहीं है तो रात रात भर लाइन में खड़े होकर गैस के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं इस इंतजार में की गैस मिलें और खाना बना सकें इस समय सबसे ज़्यादा दिक्कत उन लोगों को है जो रमज़ान के पाक महीने में रोजा रखते हैं सुबह 3 बजे उठकर सहरी बनानें के लिए चूल्हा चौका करते हैं दिन भर रोज़ा रहकर जब शाम को इफ्तारी बनाने का समय आता हैं तो गैस की किल्लत से वो अपने परिवार वालों के इफ्तारी कैसे बनाएं।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह कह रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है।

पुर्व मिडिया प्रभारी वसीम अहमद का कहना है कि अगर देश में गैस कि कमी नहीं है तो लोगों को गैस सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा है और गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रहा है आखिर क्या वजह है जो गैस कि अचानक इतना संकट आ गया है। सरकार बराबर कह रहीं हैं गैस कि किल्लत नहीं है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोगों कि भीड़ साफ़ गवाही दे रहा है कि देश में गैस कि किल्लत काफी ज्यादा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालें ताकि जिससे देश भर में जो गैस कि किल्लत है उससे लोगों राहत मिलें।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।