सकलडीहा तहसील सभागार में शुक्रवार को दो संग्रह अनुसेवकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कृष्ण कुमार सिंह यादव और अशोक कुमार संग्रह अनुसेवक के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंदन राज कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दोनों कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवस्था है, जिससे नौकरी के दौरान सभी को गुजरना होता है। कृष्ण कुमार सिंह यादव और अशोक कुमार सकलडीहा तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र, मेमोटो, छाता सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। साथी कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दोनों कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी से किए गए दायित्वों के निर्वहन को सराहनीय बताया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। कहा इनदोनो कर्मचारियों का कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए रहेगा प्रेरणादायी।
तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने इस क्षण को भावुक बताते हुए कहा कि लंबे समय तक साथ रहने से सभी एक परिवार की तरह हो जाते हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि अब दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
इस अवसर पर संग्रह अनुसेवक संघ के महामंत्री के रूप में सौरभ कुमार को मनोनीत किया गया। समारोह में बिहारी यादव, गोपाल पाण्डेय, अवधेश गिरी, कपिलमुनि पाठक, जयप्रकाश राम, रोहित सिंह, सौरभ कुमार, रवि तिवारी, रामाश्रय यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 63
Users This Year : 17376
Total Users : 29969
Views Today : 154
Total views : 59434