
कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उत्तर रेलवे कॉलोनी, लहरतारा में 10 मार्च को जन चौपाल का आयोजन किया था। जन चौपाल में लोगों ने बताया कि कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियों में सिल्ट भरी है और मच्छरों की बहुतायत है। यह सुनते ही विधायक ने डीआरएम से बात की और अगले दिन सुबह 8 बजे स्वच्छता अभियान नियत कर दिया।
तय समय पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता हेतु पहुंचे रेलवे के अधिकारी अर्पित गुप्ता अपनी टीम के साथ आए और वृहद स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। विधायक सौरभ ने जमकर झाड़ू लगाया और नालियों से सिल्ट भी निकाली। कुछ घंटे की मेहनत से इलाका काफी हद तक सच हो गया। विधायक ने रेलवे के अधिकारियों को नियमित स्वच्छता हेतु निर्देशित किया।
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता का मूल-मंत्र पूरे देश को दिया है। हम सभी को स्वच्छता के लिए सदैव सकार्यक्रम में विधायक के साथ छावनी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष चंदू मोदी भी अपनी टीम के साथ थे।जग रहना चाहिए। स्वच्छता से ही अच्छे स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त होता है।










Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961