चन्दौली इलिया-पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन राय के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा 01 आटो से 27 लीटर अवैध देशी शराब सहित कुल 31 लीटर देशी शराब व 5.25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
1-दिनांक 09.03.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम परमन्दापुर तिराहा से 01 आटो नम्बर नं0 UP67BT4635 से तीन की पेटी में 135 ब्ल्यू लाइम देशी शराब टेट्रा पैक प्रत्येक की मात्रा 200 ML कुल 27 लीटर की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1. गंगेश पान्डेय उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 हवलदार पान्डेय उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम रोहाखी थाना इलिया जिला चन्दौली के रूप में हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का नाम व पता-
1. गंगेश पान्डेय उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 हवलदार पान्डेय ग्राम रोहाखी थाना इलिया जिला चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी का स्थान व समय-
परमन्दापुर तिराहा, ग्राम परमन्दापुर
दिनांक 09.03.2026 समय 19.15 बजे।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 17/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
1.तीन पेटी में 135 ब्ल्यू लाइम देशी शराब टेट्रा पैक प्रत्येक की मात्रा 200 ML कुल 27 लीटर ।
2.आटो नम्बर नं0 UP67BT4635 (207 MV Act के तहत सीज किया गया )
गिरफ्तारी व बरामदगी की पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष चन्दन राय थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
3.उ0नि0 असगर थाना इलिया जनपद चन्दौली।
4.उ0नि0 राम मिलन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2-दिनांक 09.03.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कस्बा इलिया ग्राम इलिया से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से 20 पीस ब्ल्यू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब 200 ML मात्रा 04 लीटर व 07 पीस अंग्रेजी शराब रायल स्टेज 750 ML मात्रा 5.250 लीटर की बरामदगी करते हुए 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1. लव पटेल पुत्र अमर पटेल निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 24 वर्ष 2. राजन कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 18 वर्ष 3. ललित कुमार मौर्या पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 27 वर्ष के रूप में हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का नाम व पता-
1. लव पटेल पुत्र अमर पटेल निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 24 वर्ष
2. राजन कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 18 वर्ष
3. ललित कुमार मौर्या पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शिव थाना भभुआ बिहार 27 वर्ष
बरामदगी का स्थान व समय-
कस्बा इलिया, ग्राम इलिया
दिनांक 09.03.2026 समय 23.03 बजे।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 18/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
1. एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में में 20 पीस ब्ल्यू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब 200 ML मात्रा 04 लीटर व 07 पीस अंग्रेजी शराब रायल स्टेज 750 ML मात्रा 5.250 लीटर बरामद होना।
गिरफ्तारी व बरामदगी की पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष चन्दन राय थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 गिरीश बल्लभ शुक्ल थाना इलिया जनपद चन्दौली।
3.हे0का0 सेवा लाल सरोज थाना इलिया जनपद चन्दौली।
4.हे0का0 हरिकिशुन प्रजापति थाना इलिया जनपद चन्दौली।
5.का0 अभिषेक यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 13
Users This Year : 10671
Total Users : 23264
Views Today : 18
Total views : 45679