भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: जखनिया में कार्यकर्ताओं की बैठक, कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जखनिया (गाजीपुर) जखनिया विधानसभा क्षेत्र के जखनिया मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में 21-22 मार्च को आदित्य मैरेज हाल में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान मंडल की संचालन टोली और व्यवस्था टोली के साथ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक अनुशासन और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक देशव्यापी अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से परिचित कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मूल आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके और कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक विचार और एक लक्ष्य के साथ काम करते हैं तथा अनुशासन पार्टी की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके बल पर संगठन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करता है।

इस अवसर पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति के नियंत्रक राजेश राजभर, सह-नियंत्रक प्रशांत सिंह, कार्यक्रम प्रमुख इंद्रदेव कुशवाहा, व्यवस्था प्रमुख विपिन कुमार सिंह, मंडल प्रशिक्षक टोली के सर्वानंद सिंह झुन्ना, सभागार व्यवस्था प्रमुख अटल सिंह, दयाशंकर सिंह, पंकज सिंहा, पीयूष कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, रामाश्रय पांडेय, नलनिश सिंह, अशोक गुप्ता, अवधेश यति सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।