महाराष्ट्र, के मिरा-भायंदर में आज नाई समाज के लिए गर्व और सम्मान का एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट, जनपद वाराणसी के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने मिरा-भायंदर की नगर सेविका कुमारी मांसी रमेश शर्मा के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अमर शर्मा (कप्तान) ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की जानकारी साझा की और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
नगर सेविका कुमारी मांसी रमेश शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो संस्था अपनेसमाज के साथ साथ सम्पूर्ण समाज के हित में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जो कार्य कर रहा है। वह सराहनीय है। मुझसे समाज के लिए जो भी संभव होगा, मैं इस ट्रस्ट के साथ सदैव खड़ी रहूंगी।
वहीं ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने फोन पर जीत की खुशी जाहिर करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महाराष्ट्र की धरती पर भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान डॉ. राधिका उमेश शर्मा, डॉ. रोहित शर्मा, कुमारी अवनी उमेश शर्मा, मुन्ना शर्मा , रमेश कुमार शर्मा (पत्रकार)अमर शर्मा “कप्तान” (पत्रकार) उपस्थित रहे ।
नाई समाज के लिए यह मुलाकात एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश लेकर आई है।
समाज के लोगों में इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968