मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे।
प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी।
उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 113
Users This Year : 17426
Total Users : 30019
Views Today : 221
Total views : 59501