जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माता के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म और संस्कृति में मां का स्थान सर्वोच्च होता है। विशेषकर इस्लाम में भी मां को बहुत ऊंचा दर्जा दिया गया है और मां के सम्मान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसे में किसी की मां के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है बल्कि धार्मिक मूल्यों के भी विपरीत है।
इस विरोध के दौरान लोगों ने मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी जताई और भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी से बचने की चेतावनी दी। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बयानों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। विरोध प्रदर्शन में राहिल हसन, सरदार पतबिन्दर सिंह, रश्मि शुक्ला, आकाश जायसवाल, राजेश थापा आदि उपस्थित रहे।









Users Today : 60
Users This Year : 24002
Total Users : 36595
Views Today : 164
Total views : 71980