उन्नाव।
बिहार थाना क्षेत्र की एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि बयान देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे और सहमे हुए हैं।पीड़िता ने बताया कि क्षेत्र का एक युवक पहले से उसके घर आता-जाता था। आरोप है कि उसने छिपकर युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो के आधार पर आरोपी और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और लगातार धमकियां देते रहे।
घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने परिवार को दी तो परिजनों ने आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की। पीड़िता का यह भी कहना है कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण वे लगातार तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता और उसके परिजनों की जान-माल को खतरा बना हुआ है।पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669