भदोही 09 मार्च, 2026- अध्यक्ष डॉ0 बबिता चौहान उ0प्र0 महिला आयोग की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल एवं समस्त थानाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला जनसुनवाई में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या ,महिला उत्पीड़न जैसी आदि समस्याएं महिला आयोग की सदस्या के समक्ष 35 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 23 शिकायती प्रार्थना पत्र का तुरन्त निस्तारण कर दिया गया एवं शेष प्रार्थना पत्र निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित आधिकारी प्रेषित कर दिया गया।
जिन पर उन्होंने पुलिस को त्वरित गति से कार्य करने के लिए कहा उन्होंने कहा पुलिस द्वारा जो मामले हैं उनकी जांच कर उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए जो नियमानुसार है वह कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाया जाए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डॉ. बबीता सिंह चौहान ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार पहुंचकर वहां निरुद्ध महिला बंदियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था तथा कारागार में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि महिला बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा उनके पुनर्वास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महिला बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा महिला आयोग भी महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बंदियों की समस्याओं और आवश्यकताओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में अध्यक्ष द्वारा महाराजा चेतसिंह राजकीय जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए कई खामियों पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।
साथ ही अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, पैथोलॉजी लैब और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके मरीजो को सभी आवश्यक सूचनाएं आसानी से मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी कक्षों और सूचना पट्टों पर स्पष्ट बोर्ड व साइनेज लगाए जाएं।
जिला चिकित्सालय में अध्यक्ष की उपस्थिति में 21 बालिकाओं के नाम केक काटते हुए कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा जन्म ली हुई बच्चियों को उपहार (बेबी किट) व बधाई पत्र देकर उनका सम्मान व स्वागत किया गया।
अध्यक्ष द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 9 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कार्यक्रम कर महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गई। भदोही सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपना दूबे, सी डब्लू सी की सदस्य संगीता खन्ना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – फारुक जाफरी










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671