वाराणसी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था रविवार को सुबह मंगला आरती से शुरू होकर रात 11 बजे तक लागू रही,
जिससे महिलाओं को बिना किसी असुविधा के बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिला।मंदिर प्रशासन के अनुसार इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए दर्शन को अधिक सुगम बनाना और समाज में महिला सम्मान व संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
इसके तहत महिलाओं के लिए दर्शन मार्ग को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है,ताकि श्रद्धालु महिलाएं आसानी से बाबा के दरबार तक पहुंच सकें। भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। भगवान शिव का अर्धनारीश्वर रूप इस बात का प्रतीक है कि सृष्टि के संतुलन में नारी और पुरुष दोनों का समान महत्व है।
इसी भावना को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस पर मंदिर में यह विशेष व्यवस्था लागू की गई।मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं श्रद्धा और सम्मान के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकी।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909