जौनपुर बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति की प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा ने अपना जन्मदिन एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाकर समाज के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने अपना विशेष दिन वृद्ध माताओं और जरूरतमंद बच्चों के बीच बिताते हुए सेवा, सम्मान और स्नेह का संदेश दिया।
इस अवसर पर गुड़िया शर्मा ने वृद्ध माताओं को वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा बच्चों को कॉपी, किताब और पेंसिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन का यह आयोजन न केवल भावनात्मक रहा बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि खुशियां बांटने से ही जीवन का असली आनंद मिलती है।

प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा लंबे समय से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। वह बेटियों को निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है। कि जब बेटियां स्वावलंबी बनेंगी, तभी समाज सशक्त बनेगा। वे लगातार बेटियों को अपने स्वाभिमान और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहती हैं।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें संस्थापक अध्यक्ष डी. के. अग्रवाल, सचिव रीता देवी, उपाध्यक्ष मोनिका गौतम, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रावती निगम, जिलाध्यक्ष रेणु भारती, सत्या मौर्या, जिला सचिव शशि तिवारी, अन्तिमा शर्मा, जिला सचिव पुष्पा प्रजापति, उमा कन्नौजिया, भारती गौतम, सोनी गुप्ता और राजकुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गुड़िया शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं।
यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं था, बल्कि सेवा, सम्मान और नारी सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक संदेश भी था, जिसने वहां मौजूद हर महिला और बच्ची के दिल में नई उम्मीद और आत्मविश्वास की लौ जला दी।
रिपोर्ट, – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669