चन्दौली/धीना होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कमालपुर पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, समाजसेवी तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दोनों पर्वों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा लोगों को जागरूक करने पर विस्तृत चर्चा हुई। धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार की सफलता में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों तथा किसी भी तरह की अराजक गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने अपील किया होली व रमजान को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा यदि कहीं भी तनाव की आशंका दिखे तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और विवादित पोस्ट साझा करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कमालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक प्रेम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अभिषेक बघेल,अमित वर्मा,आनन्द विश्वकर्मा, विनोद कुमार, कांस्टेबल अमित सिंह व ग्रामीण शंकर गुप्ता, ख़ख़नू अग्रहरि, सुदामा जायसवाल,अरविंद वर्मा, एहतशाम खान, अवधू सिंह, अतुल सिंह, बहादुर यादव, राजीव अग्रहरि, इमरान अली, दिलीप त्रिशूलिया, पप्पू अली, विजय जायसवाल, तसऊर अली, गुलशन अली,शिवजी वर्मा, उमेश खरवार, विस्सु राम, कमलेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 29
Users This Year : 18190
Total Users : 30783
Views Today : 65
Total views : 61175