गाजीपुर, 25 फरवरी 2026 – जिला न्यायालय, जिला प्रशासन गाजीपुर एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मध्य मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन के नवनिर्मित मैदान में फ्लड लाइट की रोशनी में किया गया।
दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में जिले की टीम की कप्तानी धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय (जनपद न्यायाधीश) ने की, जबकि यूनियन बैंक टीम के कप्तान बैजनाथ सिंह, महाप्रबंधक (अंचल प्रमुख), वाराणसी रहे। टॉस जीतकर यूबीआई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
डीजे-11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनियन बैंक की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन रोमांचक मैच में डीजे-11 की टीम 26 रनों से विजयी रही।
डीजे-11 की ओर से ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। टीम के मनोज यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यूनियन बैंक की ओर से राहुल सिंह ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव कम करने एवं टीम वर्क की भावना विकसित करने में भी सहायक होते हैं। ऐसे आयोजनों से कार्यक्षेत्र के बाहर भी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है।
इस अवसर पर शक्ति सिंह (अपर जिला न्यायाधीश), कुन्दन लाल (उप अंचल प्रमुख, वाराणसी), संजय कुमार सिन्हा (क्षेत्र प्रमुख, गाजीपुर पश्चिम), मुकेश रमन (क्षेत्र प्रमुख, गाजीपुर पूर्व), राजदेव कुमार (अग्रणी जिला प्रबंधक), अमित कुमार (सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग), अनंत कुमार (अपर सिविल जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट), अमित यादव, मदन यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, विजेंद्र, अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मैच का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में अल्पाहार के साथ हुआ।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671