राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चल-अचल सम्पत्ति का विवरण भरने हेतु राजकीय शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल को पुनः खोलने की माॅंग की है।
महामंत्री का कहना है कि व्यस्तता एवं कुछ जानकारी के अभाव के कारण कई शिक्षक और कर्मचारीगण अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर नहीं भर पाए,जिसके कारण उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है । वेतन अवरुद्ध होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ होली का त्योहार समीप होने से ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों में बहुत पीड़ा है और वे परेशान हैं ।
इसको देखते हुए संगठन की माॅंग है कि एक बार पुनः पोर्टल को खोला जाए जिससे कि प्रभावित शिक्षक-शिक्षिकाएं अपना चल-अचल संपत्ति का विवरण भर सकें। साथ ही सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहार होली को देखते हुए, उससे पूर्व ही उनका अवरुद्ध वेतन जारी किया जाए।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498