
वाराणसी न्यूज
राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ,उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 21 से 22 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय शाक भाजी,फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान,कंपनी गार्डन,कचहरी में किया गया l
इस प्रदर्शनी में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी मंडल की उद्यान टीम द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया ।
22 फरवरी,2026 रविवार कम्पनी गार्डेन में आयोजित उक्त प्रदर्शनी के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम के कर कमलों द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लिए 02 रनिंग शील्ड समेत 104 पुरस्कार मुख्य उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार ने प्राप्त किया ।

प्रदर्शनी में कुल 159 श्रेणियों में से 123 श्रेणियों में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने वनस्पति नमूने प्रदर्शन में लगाये थे ।
इस प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई ने प्रदर्शनी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले वर्ष के 81 पुरस्कार के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 104 पुरस्कार (38 प्रथम,34 द्वितीय,32तृतीय पुरस्कार) सहित गमले में लगे सदाबहार पौधे एवं ,गमले में लगे मौसमी फूल की श्रेणी में 2 रनिंग शील्ड प्राप्त किये ।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल ने बरबीना, पेंजी, आस्टर ,गेंदा,वेनेडियम, गजेनिया, पॉपी डेहलिया,स्टॉक,एस्टर,साइकस,सकुलेनट , कैक्टस,स्वागत बुके ,टेबल डेकोरेशन, बिगोनिया, ड्रेसिना, कैक्टस प्लांट में प्रथम पुरस्कार,गमले में लगे क्रोटन,मारंटा , पिटूनिया, मनी प्लांट ,तथा गुलदस्ता में द्वितीय जबकि ,तुलसी, अश्वगंधा, रंगोली, जरबेरा , कॉर्न फ्लावर, , गजेनिया,पैन्सी, में तृतीय पुरस्कार जीते।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों समेत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकाश कुमार सिंह समेत मंडलीय अधिकारीयों ने वाराणसी मंडल की उद्यान टीम, सहायक मंडल नगर इंजीनियर अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं मुख्य उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार को बधाई देने के साथ ही उद्यान इकाई के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण की हृदय से प्रशंसा की है ।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909