चंदौली शहाबगंज ब्लॉक के ताला गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल, दौड़ और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ताला, मूसाखांड, मुबारकपुर, रामशाला, रामपुर और कौड़ीहार सहित दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने आयोजक टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने युवाओं को प्रतिदिन खेलकूद में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन वन भीषमपुर के ग्राम प्रधान नारायण यादव ने फीता काटकर किया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के लिए 200 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर की दौड़ आयोजित की गई।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, दौड़, रस्साकसी के साथ-साथ पोस्टर प्रतियोगिता भी शामिल थी। इस अवसर पर राम भरोस यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, छित्तमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरथ यादव, जनार्दन यादव, चंद्रभान राव, देवा सरकार, पत्रकार अरुण कुमार और चिंटू भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव और सुनील यादव ने सामूहिक रूप से किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727