डीडीयू नगर नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से सोमवार को कसाब महाल चराहा स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में जलकर एवं गृहकर वसूली के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कैंप में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर अपने बकाया कर जमा किए। कैंप का संचालन नगर पालिका के कर्मचारी गणेश प्रसाद शर्मा व अजय कुमार के नेतृत्व में किया गया।
इस बाबत ईओ ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह कैम्प लगाया गया है तथा समय समय पर सभी वार्डों में कैम्प लगाया जायेगा ताकि टैक्स की वसूली की जा सके। बताया कि इस प्रकार के वसूली कैंप का उद्देश्य नागरिकों को सुविधा देना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने जलकर और गृहकर का भुगतान कर सकें।
नगर पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की कि वे समय रहते अमने करों का भुगतान कर नगर के विकास कार्यों में सहयोग करें। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कैंप अलग-अलग वार्डों में लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को कर जमा करने में आसानी हो सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820