लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बहुजन की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू भी सपा में शामिल हुए। अनीस अहमद तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा कई पूर्व विधायकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपा में आना प्रदेश की सियासत में बड़ा संदेश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह सपा के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त साबित हो सकती है।









Users Today : 56
Users This Year : 23998
Total Users : 36591
Views Today : 156
Total views : 71972