वाराणसी।
लखनऊ एसटीएफ (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मैदागिन स्थित नरसिंह चौतरा निवासी अमित यादव को हरहुआ इलाके से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब हाल ही में सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित यादव के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठाए थे।
दरअसल, विधानसभा में सदन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह सवाल उठाया था कि अमित यादव का विदेश टूर किस माध्यम से संभव हुआ और उसकी तस्वीरें कैसे सामने आईं। सीएम के इस बयान के बाद से ही अमित यादव की गतिविधियों पर शासन-प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, अमित यादव लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। एसटीएफ ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह हरहुआ क्षेत्र से कहीं बाहर जाने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद लखनऊ एसटीएफ की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
योगी सरकार के इस एक्शन को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अमित यादव के विदेश संपर्क और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।









Users Today : 5
Users This Year : 24085
Total Users : 36678
Views Today : 6
Total views : 72089