वाराणसी –
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा भा0द0वि0 की धारा 340 के अन्तर्गत थाना जन्सा से सम्बन्धित अभियुक्त भृगुनाथ नाई पुत्र काशी नाथ नाई निवासी कर्मचारी मोनिका सैलून के बाहर से लहुराबीर थाना चेतगंज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 340 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, हे0का0 भरत यादव आदि शामिल रहे।









Users Today : 5
Users This Year : 24085
Total Users : 36678
Views Today : 6
Total views : 72089