25000 रुपये का इनामिया वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार-

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.02.2026 को थाना घोसी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त 1. विजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 केदार यादव 2. रामजीत पुत्र विजेन्द्र यादव निवासीगण खन्तिया थाना घोसी जनपद मऊ सम्बन्धित मु0अ0सं0-45/2026 धारा- 3(5),115(2),352,351(2),103(1) बीएनएस में वांछित थे अभियुक्त विजेन्द्र उपरोक्त के गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रुपया का पुरस्कार घोषित किया गया था।

मुखबीर खास द्वारा सूचना पर पिउवाताल से डाड़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा नाबालिग को सादे वस्त्र पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया नाम पता पूछने पर रामजीत पुत्र विजेन्द्र यादव निवासीगण खन्तिया थाना घोसी जनपद मऊ बताया अभियुक्त विजेन्द्र यादव उपरोक्त जो मु0अ0सं0-45/2026 धारा- 3(5),115(2),352,351(2),103(1) बीएनएस मे वाछित व पुरस्कार घोषित है। उपरोक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. विजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 केदार यादव निवासी खन्तिया थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 39 वर्ष
बाल अपचारी –
1. रामजीत पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी खन्तिया थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 16
पंजीकृत तथा अनवारणित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 45/2026 धारा- 3(5),115(2),352,351(2),103(1) बीएनएस
बरामदगी विवरण-
1. एक अदद बांस की लाठी ( आला कत्ल)
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह
2. उ.नि. पवन कुमार
3. उ0नि0 मनोज कुमार गिरी
4. का0 दयानन्द त्रिपाठी
5. का0 अंकित द्विवेदी
6. का0 रिन्कू कुमार

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई