वाराणसी।
शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी में स्थित ब्लड बैंक द्वारा शुक्रवार को चिकित्सालय में ही कार्यरत चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के सहयोग से जनकल्याण हेतु निराश्रित मरीजों, थैलेसिमिया व कैंसर के मरीजों व जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित प्रसूति महिलाओं के रक्त पूर्ति हेतु एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा० बृजेश कुमार एवं संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डा० अभिषेक कुमार राय के द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में मण्डलीय चिकित्सालय में कार्यरत अनेक चिकित्सकों डा० रवि, डा० सी०पी० गुप्ता, डा० प्रदीप पाण्डेय, डा० आनन्द डी.एन.बी एवं डी.आर.पी. रेजिडेन्ट चिकित्सक, इन्टर्न चिकित्सक, इन्टर्न फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, लिपिक संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया
और स्वेच्छा से रक्तदान किया।शिविर के दौरान कुल 75 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया है। इस पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य हेतु चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक बृजेश कुमार ने सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।











Users Today : 48
Users This Year : 10706
Total Users : 23299
Views Today : 81
Total views : 45742