गंगा पार रेती पर जमकर चले लाठी-डंडे, ऊंट-घोड़ा संचालकों और नाविकों में भयंकर मारपीट; 4 घायल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

गंगा पार रेती क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऊंट और घोड़ा चलाने वालों तथा नाविकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में चार नाविक घायल हो गए, जिनमें से दो को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से आक्रोशित नाविक समाज ने प्रमोद माझी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ नाविकों ने ऊंट और घोड़ा चलाने वालों द्वारा पर्यटकों से कथित बदसलूकी का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। रेती पर मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग अचानक हुई हिंसा से घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

रेती क्षेत्र में मचा हड़कंप
मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। घटना से गंगा पार का इलाका कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायल नाविकों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई