जौनपुर. अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा पार्थ ग्लोबल स्कूल रूहट्टा जौनपुर मे 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा शहीदों के याद मे कैडल जलाकर मौन रखकर भूतपूर्व सैनिक छात्र, छात्रा, शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ वृक्षारोपण करके सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिया!
अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन विधिक सलाहकार राजबहादुर पाल और सूबेदार मेजर बी एन दुबे ने वृक्षारोपण के साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सेना के सिपाही का बलिदान समाज पर ऋण है.! मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन. पुलवामा का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है |

भूतपूर्व सैनिक राजबहादुर पाल ने बच्चों के साथ अपने कारगिल युद्ध के समय घायल होकर किस तरह से युद्ध किया अपने साथ साथ अन्य लोगों की वीरगाथा का अनुभव साँझा किया ! उन्होंने कहा कि बच्चों को देश की शौर्य और पराक्रम को जानना चाहिए |
वही विद्यालय की प्राचार्य डॉ शिप्रा सिंह ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’ मेजर सूबेदार बी एन दुबे ने कहा कि’पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को हम सभी की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि. हम सभी खुद सैनिक होने के साथ उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे |
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा गुस्सा देखने को मिला था.!
श्रद्धांजलि सभा मे विद्यालय के प्रबंधक सतेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष मीरा अगहरी, दीपक श्रीवास्तव, अंकित जायसवाल, क्षमा सिंह, डाॅ साधना सिंह, नेहा सिंह, रश्मि सिंह, निहारिका शर्मा, प्रतिभा सिंह, पार्वती मौर्य, श्वेता सिंह, पूजा यादव, प्रीति शुक्ला स्वाति श्रीवास्तव, सोनम मिश्रा साक्षी सोनी भी मौजूद रही!
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 36
Users This Year : 17731
Total Users : 30324
Views Today : 91
Total views : 60159