प्रयागराज ।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। थाना उलवा, नवी मुंबई में दर्ज मु0अ0सं0 42/2026 में वांछित अभियुक्त मो. सुहैल को कमिश्नरेट प्रयागराज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस पर हमले का आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. सुहैल पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ मुंबई पुलिस अधिनियम 1951 एवं अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मुंबई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस की रेड के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया था।
प्रयागराज में छिपा था आरोपी
मुंबई पुलिस द्वारा सहयोग मांगे जाने पर यूपी STF ने अभिसूचना संकलन शुरू किया। सूचना मिली कि आरोपी प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में अपने एक परिचित से मिलने आने वाला है। इस इनपुट पर निरीक्षक हेमन्त भूषण सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 फरवरी 2026 को कस्बा मऊआइमा से उसे गिरफ्तार कर लिया।
ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया
पूछताछ में आरोपी ने मुंबई से फरार होकर प्रयागराज में छिपकर रहने की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के आदेश से ट्रांजिट रिमांड पर संबंधित थाने को सौंप दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।यूपी STF की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।











Users Today : 21
Users This Year : 17462
Total Users : 30055
Views Today : 107
Total views : 59625