पड़री (मिर्जापुर)।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पड़री, में गुरुवार को शिव जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की मुरली श्रवण से हुई। इसके बाद भोग अर्पण कर ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर गीत, कविता व नृत्य के माध्यम से शिव जयंती का महत्व बताया गया।
कार्यक्रम में प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी बिंद की उपस्थिति रही। ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी, गुंजा दीदी व सत्यनारायण भाई ने शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मिक शांति व सद्भाव का संदेश दिया।










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671