दिनांकः12.02.2026 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया । कार्यालयी निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय प्रविष्टियों के अपूर्ण पाये जाने पर आपत्ति व्यक्त की गयी तथा अतिशीघ्र समस्त अभिलेखीय प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण के इसी क्रम में थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई हेतु तथा थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत लालगंज कस्बा क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दुकानदारो, व्यवसायियो व आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया गया । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक लालगंज अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ मौजूद रहें ।











Users Today : 33
Users This Year : 24113
Total Users : 36706
Views Today : 108
Total views : 72191