पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र में कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू कर अधिवक्ताओं को पार्किंग पास किए गए वितरित, दूर होगी कचहरी के आसपास जाम की समस्या

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

1. सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को निःशुल्क वाहन पार्किंग पास वितरित किए जायेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अधिवक्ताओं के वाहनों पर पास चस्पा कर किया गया।
2. कचहरी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग से उत्पन्न जाम एवं आमजन के आवागमन में बाधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय की पहल पर हेतु कलर-कोडेड पार्किंग स्थल व अधिवक्ताओं को निःशुल्क पास व्यवस्था लागू की गई।
3. निर्धारित व्यवस्था के अतिरिक्त अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमण मुक्त मार्ग सुनिश्चित होगा तथा यातायात बाधाओं में कमी लाकर आवागमन को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाया जाएगा।
4. पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन किया जा रहा है, जिसमें हरी पट्टी के भीतर दोपहिया तथा पीली पट्टी के भीतर चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है ।
5. सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में 7637 तथा बनारस बार एसोसिएशन में 5604 अधिवक्तागण पंजीकृत हैं। सभी पात्र अधिवक्ताओं को सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से पास वितरित किए जा रहे हैं।
6. दोनों बार एसोसिएशन में पंजीकृत सभी अधिवक्ताओं को उनके COP नंबर के आधार पर निःशुल्क पार्किंग पास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह व्यवस्था पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पार्किंग प्रणाली स्थापित करने हेतु किया जा रहा है ।
7. मल्टीलेवल पार्किंग में एक सप्ताह के भीतर शीर्ष तल पर भी पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे लगभग 500 अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जा सकेगी।
दिनांक 12-02-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल की पहल पर कचहरी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण उत्पन्न जाम एवं आमजन के आवागमन में हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सुव्यवस्थित एवं कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है, जिसमें हरी पट्टी के भीतर दोपहिया तथा पीली पट्टी के भीतर चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अधिवक्ताओं के वाहनों पर पास चस्पा कर किया गया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं को उनके COP नंबर के आधार पर निःशुल्क वाहन पार्किंग पास चरणबद्ध रूप से वितरित किए जा रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में 7637 तथा बनारस बार एसोसिएशन में 5604 अधिवक्तागण पंजीकृत हैं, जिन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप पास उपलब्ध कराए जाएंगे।
निर्धारित व्यवस्था के अतिरिक्त अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाएगा, जिससे मार्ग अतिक्रमण मुक्त होगा तथा यातायात सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगा। मल्टीलेवल पार्किंग में एक सप्ताह के भीतर शीर्ष तल पर भी पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे लगभग 500 अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जा सकेगी। इस दौरान दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्तागण, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई