रोहनिया।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) के माध्यम से ऐडीप योजना के अंतर्गत नई सुबह संस्था खनाव में दिव्यांगजनों के लिए जांच एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके दौरान आशीष कुमार झा निदेशक सीआरसी एवं डॉक्टर अजय तिवारी निदेशक नई सुबह संस्था, आशीष पाराशर (व्याख्याता फिजियोथेरेपी), अवनीश सिंह ने संयुक्त रूप से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी एवं शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम् किट) सहायक उपकरण वितरण किया।
सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सीआरसी के डायरेक्टर आशीष कुमार झा ने कहाकि सहायक उपकरण मिलने दिव्यांगजन समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









Users Today : 21
Users This Year : 24101
Total Users : 36694
Views Today : 54
Total views : 72137