आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी
राष्ट्रीय सेवा योजना
आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) की इकाई ए एवं डी द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन क्रमशः लहुराबीर पार्क एवं आजाद पार्क, वाराणसी में किया गया।
शिविर का मुख्य विषय “स्वच्छ काशी–सुंदर काशी” था। इस अवसर पर एन.एस.एस. की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता रैली निकाली तथा पार्कों की सफाई कर कूड़े का उचित निस्तारण किया। साथ ही, आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा वृक्षों की कटाई पर चिंता व्यक्त की गई।
स्वयंसेविकाओं ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पौधारोपण मानव जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के प्रति केवल सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाए ही नहीं, बल्कि सामान्य जनमानस को भी सजग और सक्रिय होना चाहिए।

“पेड़ लगाएँ–पर्यावरण बचाएँ” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा पार्क परिसर में आम, पीपल, नीम, अशोक एवं गुलमोहर जैसे पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। इसके पश्चात पौधारोपण के महत्व को दर्शाने हेतु स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, कविता-पाठ, विभिन्न प्रकार के नारे, चार्ट एवं पोस्टर प्रस्तुत कर जन-जागरूकता का प्रयास किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने जलपान किया और इसमें 200 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।








Users Today : 1
Users This Year : 24178
Total Users : 36771
Views Today : 1
Total views : 72308