वाराणसी
शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। अब शहर की 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर ‘भूमिगत यूटिलिटी डक्ट’ बिछाने का कार्य शुरू होगा। ‘सीएम ग्रिड्स योजना’ के तहत शहर के छह प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने के साथ-साथ फूटपाथ के नीचे इन डक्टों को जोड़ा जाएगा।
इस नई व्यवस्था से बिजली, टेलीकॉम और अन्य केबल लाइनों को सुरक्षित रूप से जमीन के अंदर शिफ्ट किया जा सकेगा। इससे न केवल सड़कों के ऊपर फैले तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बार-बार होने वाली खुदाई और उससे होने वाली जनहानि व असुविधा पर भी रोक लगेगी।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस पहल से बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, हादसों का जोखिम घटेगा और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ सुरक्षित बनेंगे। यह वाराणसी के शहरी बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने की एक बड़ी कोशिश है।








Users Today : 1
Users This Year : 24178
Total Users : 36771
Views Today : 1
Total views : 72308