चन्दौली शिकारगंज क्षेत्र अंतर्गत रामशाला गांव के मूल निवासी जंगली चौहान पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ चौहान के साथ दबंग ठेकेदारों द्वारा की गई वरदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगली चौहान पिछले 40 वर्षों से बनभीषमपुर बंधी पर अपने परिवार के साथ रहकर खेती-बारी कर जीवनयापन कर रहे थे।
वन विभाग द्वारा पूर्व में ही बनभीषमपुर बंधी का टेंडर किए जाने के बाद से हालात बत्तर हो गए। आरोप है कि नए ठेकेदारों ने बंधी के पानी में जहरीले पदार्थ का उपयोग करना शुरू कर दिया, जिसके कारण पानी पीते ही जीव-जंतुओं और पशुओं की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब जलाशय के आसपास कोई भी जीव-जंतु दिखाई नहीं दे रहा, जिससे गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो गया है।
यहीं नहीं, आरोप है कि वर्तमान ठेकेदारों द्वारा रात करीब 12 बजे जंगली चौहान के घर पर हमला किया गया, जहां लाठी-डंडों से पूरे परिवार की जमकर पिटाई की गई। हमलावरों द्वारा जान से मारने की खुलेआम धमकियां भी दी गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ठेकेदारों की दबंगई का आलम यह है कि बनभीषमपुर गांव के किसानों को फसल की सिंचाई के लिए बंधी से पानी तक नहीं लेने दिया जा रहा, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं।
घटना से आक्रोशित होकर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा जलाशय में जहरीले पदार्थ डालने की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
यह मामला न सिर्फ मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और किसानों की आजीविका पर सीधा हमला भी माना जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 8
Users This Year : 24185
Total Users : 36778
Views Today : 9
Total views : 72316