सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स में ‘जोश’ स्कॉलरशिप टेस्ट 2026 और ‘एडूगुरुकूल’ शिक्षक कार्यशाला का सफल आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पीडीडीयू नगर  सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस में शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जोश’ (JOSH) – मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे पूर्वांचल से कक्षा 6 से 9 तक के सात सौ विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यालय के बच्चों ने साथ-साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का मुख्य आकर्षण 50 लाख रुपये तक की कुल छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार रहे।इसी क्रम में एडूगुरुकूल शिक्षक कार्यशाला: पूर्वांचल के शिक्षकों के प्रशिक्षण की विशेष पहल रही | इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर को सामूहिक रूप से ऊपर उठाना है।

परीक्षा के नियमों के अनुसार: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पूरे एक शैक्षणिक वर्ष की फीस (प्रवेश शुल्क और शिक्षण शुल्क) में 100% की छूट के साथ एक लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।द्वितीय स्थान पर 90% फीस माफी और स्मार्टफोन दिया जाएगा।तृतीय स्थान पर 80% फीस माफी और टैबलेट का पुरस्कार है। वहीं 4 से 10वीं रैंक तक के छात्रों को 50% फीस माफी और ब्लूटूथ स्पीकर से सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त पूर्वांचल के शिक्षकों के लिए ‘ एडूगुरुकूल ‘ कार्यशाला का निःशुल्क आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन और कक्षाओं को अधिक इंटरैक्टिव बनाने के गुर सिखाए गए। इस कार्यशाला का संचालन सुश्री सलोनी प्रिया कोलकाता स्थित एक प्रसिद्ध परामर्श मनोवैज्ञानिक शिक्षा प्रबंधन विशेषज्ञ और बच्चों/किशोरों की शिक्षा के लिए समर्पित संस्था ‘उम्मीद’ की संस्थापक निदेशक हैं।

अभिभावकों के लिए विशेष सत्र

जहाँ एक ओर छात्र परीक्षा हॉल में अपना भविष्य संवारने में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर में अभिभावकों के लिए विशेष गतिविधियों और निःशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों के भविष्य और सही करियर चुनाव के गुर सिखाए।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए ।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज  ने अपने प्रेरणास्पद विचारों को साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करते रहें। सीखना एक निरंतर चलने वाली ज्ञानवर्धक यात्रा है। आपकी दृढ़ता और लगन के लिए अग्रिम धन्यवाद। सूचित किया है कि इस मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट के परिणाम 13 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। छात्रवृत्ति का लाभ आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों को प्राप्त होगा ।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों एवं अतिथि शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर प्रेरक वक्ता सलोनी प्रिया,विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज , प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ,कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज जी, निदेशक आयुष्मान बजाज ,गौरांग बजाज , निदेशिका पूजा बजाज , प्रबन्धन सदस्य आशीष सक्सेना , प्रधानाचार्य बिनोद दास , अतिथि अभिभावक अभिभावक गण, शिक्षक वृंद एवं प्रतियोगी बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थति रही |

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई