पिंडरा
तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 व 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में लोकगीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।
शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति सहित सभी संबंधित विभाग और सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
महोत्सव स्थल पर मैदान की साज-सज्जा, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष का पिंडरा महोत्सव ऐतिहासिक और यादगार होगा। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383