वाराणसी-
कचहरी परिसर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 और 31 जनवरी को दीवानी न्यायालय प्रांगण में बनी बहुमंजिली इमारत के भूतल पर वोट डालने की व्यवस्था की गई है। 9892 वोटर मत डालेंगे।
चुनाव अधिकारी अपर जिला जज यजुर्वेद विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरी द्वार से प्रवेश के बाद 9 टेबल से क्रमांक के अनुसार बैलेट पेपर दिया जाएगा। अधिवक्ता हाल में लगे टेबल पर मताधिकार का कर आगे से बाहर जाएंगे। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रत्याशी प्रचार नहीं करेगा। सहायक के रूप मे न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यम सिंघल और अपर जिला जज अलोक कुमार, कोर्ट प्रबंधक अश्विनी आनंद नजीर, अरविंद सिंह आदि 100 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। समाचार संकलन के लिए केवल विधिक पत्रकार ही अधिकृत होंगे। 30 और 31 जनवरी को आखिरी दौर का मतदान होना है।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383